
Best Strategy to Crack CTET 2021
CTET 2021 में बेहतर अंक लाने के लिए निम्नवत बातों का ध्यान रखें!
1. CTET में ये मानकर पेपर दें कि शिक्षार्थी में कभी भी गलती नहीं खोजनी है।
2. अगर शिक्षार्थी असफल होता है तो यह सिद्ध होगा कि शिक्षा व्यवस्था गलत है न कि बालक !
3. आप ये मानकर चलें कि बालक लोई मिट्टी जैसे होते है उनको जैसा आकर मिलेगा वो वैसे बनेगें।
4. CTET में अधिकतर विगत वर्षों के प्रश्नों पर आधारित होतें है इसलिये अधिक से अधिक विगत वर्षो के प्रश्न पत्र को तैयार करें ।
5. अभ्यास CTET में बेहद आवश्यक है अतः अधिक से अधिक अभ्यास करें ।
6. प्रश्न को ध्यान से पढ़ें पढ़ते समय यह ध्यान दें कि प्रश्न में नहीं शब्द का प्रयोग किया गया है कि नहीं ।
7. प्रश्न से सभी विकाप अवश्य पढ़ें ।
8. पेपर में दो प्रमुख बातों का ध्यान रखें ; सकारात्मक एवं नकारात्मक तथ्य ढूढें यदि प्रश्न में सकारात्मक तथ्य पूछता है तो सकारात्मक उत्तर दें और अगर नकारात्मक तथ्य पूछता तो नकारात्मक तथ्य खोजकर उत्तर दें।
9. भाषा वाले प्रश्नों को करते समय प्रश्न-पत्र के पहले पेज पर दिया गया दिशा निर्देश जरुर पढ़ें जिससे आपका पेपर और प्रश्न अलग - अलग न हों।
सकारात्मक एवं नकरात्मक तथ्य क्या है ?
कुछ प्रमुख नकरात्मक तथ्य निम्न है :-
- रटने की बात नकरात्मक तथ्य के अंतर्गत आता है इससे बचें ।
- बच्चों के दण्ड देने के समर्थन से बचें ।
- बच्चों को अलग करना या अलग अलग समूहों में बाँटना नकरात्मक तथ्य को दर्शाता है इससे बचें ।
- लिंग भेदभाव करना एक शिक्षक की कमी है अतः सभी को समान भाव से शिक्षा दें भेदभाव न करें इससे बचें ।
- सिलेबस को पूरा करवाने या किताबी ज्ञान पर जोर दिया जा रहा हो तो यह नकरात्मक तथ्य के अंतर्गत आएगा इससे बचें ।
- बालकों से अनुशासन निर्माण की बात हो रही हो वह भी नकरात्मक तथ्य इससे भी आपको बचना चाहिए ।
- जिस विकल्प में व्याख्यान विधि की बात की जा रही हो और बच्चा केवल श्रोता बना हो तो वह नकरात्मक तथ्य है ।
- बच्चे को किसी विषय वस्तु के लिए दोषी बनाना या दोषपूर्ण करना नकरात्मक तथ्य के उदहारण है ।
- ऐसे विकल्प जो अंक या परीक्षा पास करने का समर्थन कर रहे तो ऐसे वाक्य नकरात्मक तथ्य माने जाते है ।
- यदि किसी प्रश्न में बच्चे को फेल करने या उसी कक्षा में रोकने की बात हो रही तो ऐसे वाक्य नकरात्मक तथ्य को परिभाषित करेंगें।
- जिस विकल्प में अधिकाधिक अवसर की बात की जा रही वह विकल्प सकारात्मक तथ्य के अंतर्गत आता है।
- ऐसे विकल्प जिसमें बहुभाषिकता पर जोर दिया जा रहा हो सकारात्मक तथ्य होगा ।
- ऐसे विकल्प जहाँ कोई कार्य करने की स्वतंत्रता दी जा रही हो सकारात्मक तथ्य माना जायेगा
- जहाँ सभी विद्यार्थियों के समानता की बात की जा रही हो अर्थात् समावेशन की बात की जरी हो सकारात्मक तथ्य होता है।
- जहाँ विद्यार्थी जीवन को वास्तविक जीवन से जोड़ा जाता है सकारात्मक तथ्य है ।
- जहाँ बच्चों में सृजनात्मकता एवं जिज्ञासा विकसित की जा रही हो ऐसे विकल्प सकारात्मक तथ्य माने जाते हैं।
- शिक्षण विधियों का प्रयोग सकारात्मक तथ्य मन जाता है।
- सभी के साथ समान व्यवहार एवं सभी को बराबर अवसर देना सकारात्मक तथ्य में आता है।
0 Comments
Please don't enter any spam link in comment box.
Thanking for your important feedback. We will be responce you as soon as possible.