गणित का अर्थ एवं परिभाषा                                                                    Dev Classes

गणित का अर्थ

सामान्य भाषा में गणित को गणना का विज्ञान के रूप में देखा गया है तथा  इसकी प्रकृति तार्किक है। गणित  मापन, संख्या और स्थान का विषय है जिसकी सहायता से दिशा, परिमाण  और स्थान इत्यादि का भली-भांति जानकारी मिलती  है और जीवन की संख्यात्मक एवं गुणात्मक समस्याएं हल होती हैं। गणितीय अवधारणाओं की सहायता से हम कठिन समस्याओं को भी सरल बना सकते हैं सभी प्रकार के अनुसंधानीय, घटनाओं  व्याख्यान एवं परिणामों को प्रमाण प्राप्त  करने की विधि गणित ज्ञान का व्यावहारिक पक्ष मन जाता है। गणित प्रकृति में माहिसत उपस्थित सभी प्रकार के रहस्यों को ठीक से समझने में मदद करता है अतः  हम कह सकते हैं कि गणित मानव के जीवन का एक सच्चा आधार है।

गणित के कुछ प्रमुख परिभाषाएं

विद्वानों ने गणित को अपने विभिन्न अनुभवों के द्वारा  विभिन्न तरीकों से परिभाषित किया है गणित की कुछ परीक्षापयोगी  परिभाषाएं निम्नलिखित हैं- 

  • हॉगबेन ने अपने शब्दों में कहा है कि, "गणित सभ्यता और संस्कृति का दर्पण है।"
  • लॉक के मतानुसार, "गणित मन में तर्क की अस्थाई आदत विकसित करने का द्वार है।" "गणित वाह मार्ग है जिसकी सहायता से  बच्चे के मन तथा मस्तिष्क में तर्क करने की आदत स्थापित होती है।" 
  • रोजर बेकन ने अपने शब्दों में कहा है कि, "गणित सभी विज्ञानों का द्वार योग कुंजी है।"
  • प्रोफेसर वोस  ने अपने शब्दों में कहा है कि, "हमारी पूर्ण मानव सभ्यता जो प्रकृति के उपयोग तथा बौद्धिक गहराई पर निर्भर करती है इसकी वास्तविक बुनियाद गणितीय विज्ञान है।"
  • ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी अपने शब्दों में परिभाषित किया है कि, "गणित मापन तथा मात्रा का परिमाण का विज्ञान है।"

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के परिभाषा अनुसार, गणित को इस रूप में देखना चाहिए कि वह एक वाहन है जिसके द्वारा बच्चे को सूचना समझना तर्कशील विश्लेषण करना स्पष्ट किया जाता है यह अपने आप में विशिष्ट विषय हैं तथा किसी भी अन्य विषय का सहगामी हो सकता है, जो कि विश्लेषण तथा तर्क विद्या पर बल देता है।


उपरोक्त अर्थ एवं परिभाषा से यह यह निष्कर्ष निकाल सकते है कि -

  • गणित  संख्याओं, स्थान, और वस्तुओं मापन आदि का अध्ययन है।
  • गणित अमूर्त (अप्रत्यक्ष० वस्तुओं को समझने में सहायता करता है गणित के ज्ञान से वस्तुस्थिति स्पष्ट होती है। 
  • गणित संख्यात्मक निष्कर्ष निकालने में हमारी मदद करता है। 
  • गणित के ज्ञान को सरलता से भुलाना संभव नहीं है।

Study Free Live Classes  at 9:00 PM Daily 

( Math Special )

  Click Here To Join