Math Pedagogy : गणित का पाठ्यक्रम एक अर्थ एवं महत्व 

गणित में पाठ्यक्रम :-

पाठ्यक्रम  शब्द लैटिन भाषा  शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है दौड़ का मैदान। शिक्षा के क्षेत्र में पाठ्यक्रम वह मार्ग है जिस पर दौड़ कर विद्यार्थी अपनी मंजिल पर पहुंचTता है।पाठ्यक्रम शिक्षा का एक अभिन्न अंग है जिसके द्वारा शिक्षा के उद्देश्यों की पूर्ति होती है। पाठ्यक्रम में विषयों के साथ साथ स्कूल के सारे कार्यक्रम आते हैं। पाठ्यक्रम एक ऐसा साधन है जिसकी द्वारा अध्यापक छात्रों परीक्षा को और लेखकों को उचित मार्ग का प्रदर्शन किया जाता है।

पाठ्यक्रम का महत्व :-

  • पाठ्यक्रम वह साधन है जिसके माध्यम से शिक्षा के उद्देश्यों की पूर्ति होती है।
  • पाठ्यक्रम शिक्षण सामग्री का निर्माण करता है।
  • पाठ्यक्रम शिक्षण विधियों के प्रयोग का साधन है।
  • पाठ्यक्रम सीखने के अनुभवों को नियोजित, क्रमबद्ध एवं श्रेणीबद्ध रखने का एक माध्यम होता है।
  • पाठ्यक्रम विद्यालय में सुबह से लेकर शाम तक होने वाले समस्त गतिविधियों को अपने अंदर समाहित करके रखता है। जिसका उपयोग प्रतिदिन छात्र, अध्यापक, जो अन्य कर्मचारी करते हैं।

पाठ्यक्रम संबंधी विद्वानों के बहुमूल्य विचार :-

कनिघंम  ने अपने शब्दों में कहा है कि पाठ्यक्रम कलाकार (शिक्षक) के हाथ में वह साधन है जिससे वह अपनी चित्रशाला (विद्यालय) में अपनी सामग्री (छात्रों) को अपने आदर्शों (उद्देश्यों) के अनुसार ढालता है।''

क्रो एंड क्रो  ने अपने शब्दों में कहा है कि पाठ्यक्रम शिक्षार्थी के समस्त अनुभव को जो उसे विद्यालय के अंदर तथा बाहर प्राप्त होते हैं और जो एक ऐसे कार्यों में  होते हैं जिसका निर्माण उसके मानसिक, शारीरिक, संवेगात्मक, सामाजिक, आध्यात्मिक तथा नैतिक विकास में सहायता देने हेतु होता है सम्मिलित किया जाता है।

फ्रेडरिक ने अपने शब्दों में कहा है किआधुनिक पाठ्यक्रम व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन की समस्त विस्तृत क्षेत्र को अपने अंदर समेटता है, यह स्कूल से बाहर सभी सार्थक एवं उचित क्रियाओं को भी अपनाता है। शर्त इतनी है कि इनका शैक्षिक रूप से प्रयोग संगठित तथा सुनियोजित किया गया है।

माध्यमिक शिक्षा आयोग :-

विद्यालय का संपूर्ण जीवन पाठ्यक्रम छात्रों को प्रभावित करता है और उनके संतुलन व्यक्तित्व के विकास में सहायता दे सकता है।

   

       Teaching Exam Math Course Free


         Join Free Course Now Click Here